स्कोडा ला रही है अपनी नई EV कार, सिंगल चार्ज में देगी 565 Km की जबरदस्त रेंज

44
Skoda Enyaq EV car details in Hindi

Skoda Enyaq EV car details in Hindi: स्कोडा जल्द ही अपनी नई EV कार Enyaq लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान भारत में देखा गया है। Enyaq में 82 kWh बैटरी पैक मिलेगा। इसमें सिंगल मोटर है, जो इसे अतिरिक्त पावर देती है। यह नई EV कार बाजार में पहले से मौजूद Hyundai Ioniq5 और Kia EV6 जैसी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देगी। स्कोडा Enyaq EV एक रियर व्हील ड्राइव कार है। यह कार अधिकतम 282 bhp की पावर देगी।

Skoda Enyaq EV पकड़ेगी महज 6 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 

स्कोडा एन्याक एक हाई स्पीड कार होगी, जो महज 6.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार मार्च 2024 में लॉन्च होगी। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 565 किमी तक चलेगी।

जानकारी के मुताबिक फास्ट चार्जिंग से यह कार महज 28 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी. ग्लोबल मार्केट में यह कार पांच वेरिएंट में आती है। कार का व्हीलबेस 2765 मिमी है, जिससे इसे चलाना आसान हो जाता है। कार की लंबाई 4648 मिमी, चौड़ाई 1877 मिमी और ऊंचाई 1618 मिमी है।

Skoda Enyaq EV 15 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

स्कोडा Enyaq में 15 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसमें ड्राइवर सीट पर 5.3 इंच का डिजिटल डिस्प्ले होगा। यह पांच सीटर कार है, इसमें इलेक्ट्रिक कंट्रोल सीटें हैं। कार में 52 kWh और 58 kWh बैटरी पैक का विकल्प भी हो सकता है। वर्तमान में, यह वैश्विक बाजार में पांच ट्रिम्स – 50, 60, 80, 80X और vRS में आता है।

फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों की घोषणा नहीं की है। अनुमान है कि भारत में इसकी शुरुआती कीमत 60 लाख रुपये एक्स-शोरूम पेश की जाएगी। यह एक हाई क्लास लग्जरी कार होगी। जिसमें एसरबैग समेत सभी एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध होंगे।