देश में सबसे ज्यादा बिकनेवाले 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, आपके लिये कौनसी है बेहतर, जानिये किंमत और फीचर्स

16
Top 5 best-selling scooters

Top 5 best-selling scooters: भारत में अब इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब लोग धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना रहे हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण इनकी कम कीमत है।

पहले की तुलना में अब कंपनियां इन्हें किफायती रूप दे रही हैं ताकि इनकी ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो सके। अब पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं है। यहां हम आपको पिछले महीने (फरवरी) में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

OLA S1

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने या खराब होने की कई घटनाएं सामने आई हैं। लेकिन फिर भी ग्राहक इसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. इसका अंदाजा इसकी हर महीने होने वाली जबरदस्त बिक्री से लगाया जा सकता है।

इस साल फरवरी में Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की 33,846 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले महीने कंपनी ने कुल 17,773 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी इस बार कंपनी ने 16,973 स्कूटर ज्यादा बेचे हैं। ओला स्कूटर 3 वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी अधिकतम रेंज 195 किमी है।

TVS iQube

TVTS का iQube देश का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया है। फरवरी में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 15,792 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले फरवरी में कंपनी ने कुल 15,552 यूनिट्स बेची थीं। यानी इस बार कंपनी ने 270 यूनिट ज्यादा बेची हैं। इस स्कूटर का डिजाइन और इसके फीचर्स काफी शानदार हैं, यही वजह है कि इसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है।

Bajaj Chetak

बजाज ऑटो का इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है, पिछले महीने कंपनी ने कुल 13,620 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल कंपनी ने 2,634 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस बार कंपनी ने 10,986 यूनिट ज्यादा बेची हैं।

Ather 450

एथर 450 को बाजार में सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर माना जाता है। पिछले महीने इस स्कूटर की कुल 11,094 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल कंपनी ने 12,147 यूनिट्स बेची थीं। यानी इस बार 1054 यूनिट्स कम बिकी हैं।

Hero Vida

धीरे-धीरे हीरो विदा बाजार में अपनी जगह बना रही है। पिछले महीने कंपनी ने इस स्कूटर की 1399 यूनिट्स बेचीं। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने केवल 80 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी इस बार 1319 स्कूटर ज्यादा बिके हैं।